जल संसाधन प्रबंधन में संवारें अपना कैरियर
जल का हमारे जीवन से गहरा संबंध है, इसलिए कहा गया है कि जल ही जीवन है। जिस तरह से पुरे विश्व में पानी का उपयोग हो रहा है, ऐसा अनुमान लगाया गया है कि एक दिन पानी के लिए हाहाकार मचेगा। जल संकट आज एक वैश्विक समस्या बन चूका है। इसी समस्या को देखते हुए दुनियां भर में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और प्रयास बढ़े है। दुनिया के सभी देशों में जल संसाधन के प्रबंधन एवं विकास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है. इसके साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं, जानें विस्तार में ;
भारत में शहरीकरण (urbanization), औधोगीकरण (industrialization)और ग्लोवल वार्मिंग के क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है, उसमें से एक जल संसाधन का क्षेत्र भी आता है। अगर समय रहते जल प्रबंधन एवं संचयन को लेकर सजग नहीं हुए तो आने वाले वर्षो में पूरी दुनिया को जल संकट से जूझना होगा। इसके प्रति वैश्विक स्तर पर चिंता दिखाई देने लगी है। सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर जल संरक्षण, प्रबंधन एवं विकास के क्षेत्र में काम हो रहा है।
भारत सरकार के Ministry of Water Resources, River Development & Ganga Rejuvenation (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय) की ओर से जल क्रांति अभियान के तहत पुरे देश कई योजनाएं चल रही है - (१) राष्ट्रीय जल मिशन (२) बांध पुनर्वास और सुधर परियोजना (३) सिचाई अनुसंधान एवं प्रबंध संगठन (४) भू - जल प्रबंधन परियोजना आदि । इसके साथ ही जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र के पेशेवरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।
जाने, इससे संबंधित कौन-कौन से हैं कोर्स
1. BE in Irrigation and Water Management
2. B.Sc in Swail Science and Water Management
3. BE + M Tech in Water Engineering and Management
4. ME in Irrigation and Water Management Engineering/ Water Resources Engineering/ Integrated Water Resources Management
संस्थान, जहां से आप कर सकते है कोर्स
१. इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट, पूसा, दिल्ली
२. महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविधालय, चित्रकूट
३. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) खड़गपुर, रुड़की
४. कारुन्या विश्वविधालय, तमिलनाडू
५. महाराज सयाजीराव विश्वविधालय, बड़ौदा
६. देवी अहिल्या विश्वविधालय, इंदौर
७. डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, सोलन, हिमाचल प्रदेश
८. पटना यूनिवर्सिटी, बिहार
*****
बहुत अच्छी जानकारी।
ReplyDeletePlease visit...भारत के जल संसाधन